हमीरपुर। जिले के विभिन्न विकास खंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की नौ दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पांच सितंबर तक निर्धारित प्रपत्र पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ये दुकानें ग्राम पंचायत चलोह के धैल, क्याराबाग पंचायत के सुनवीं ब्राह्मणा, पथल्यार पंचायत के अप्पर पथल्यार, दैण, करंडोला प्लासी पंचायत के जटुआ, चमनेड़, हनोह पंचायत के जड़ोह, पपलाह पंचायत के सासन और धमरोल पंचायत के यानवीं में खोली जाएंगी।
जिला नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं विभागीय पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों सहित पांच सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद