फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बीबीएन काॅलेज चकमोह में सहायक प्रोफेसर के छह पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 30 Jul 2025 04:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)

सार

 सहायक प्रोफेसरों का एक-एक पद ट्रेनी आधार पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदनपत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 20 अगस्त शाम 5:00 बजे तक बड़सर स्थित एसडीएम एवं अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ कालेज चकमोह प्रबंधन समिति के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। 
विज्ञापन
नाैकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बालक नाथ काॅलेज चकमोह में सहायक प्रोफेसर के छह पदों को भरा जाएगा। पदों में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, समाज शास्त्र और संस्कृत विषय शामिल हैं। सहायक प्रोफेसरों का एक-एक पद ट्रेनी आधार पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदनपत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 20 अगस्त शाम 5:00 बजे तक बड़सर स्थित एसडीएम एवं अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ कालेज चकमोह प्रबंधन समिति के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।

विज्ञापन


 बड़सर के एसडीएम एवं बाबा बालक नाथ काॅलेज चकमोह की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ही की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार अपने आवेदनपत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां और 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अवश्य संलग्न करें। यह डिमांड ड्राफ्ट एसडीएम बड़सर एवं अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ कालेज चकमोह प्रबंधन समिति के नाम होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कालेज की वेबसाइट बीबीएन काॅलेज डॉट को डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें