फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड होगा विद्यार्थियों का डाटा
31 अक्तूबर तक स्कूलों में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच
केंद्र सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई गई हैं छात्रवृत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से संचालित छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी स्कूलों में शिक्षकों की सहायता से 30 सितंबर तक ऑनलाइन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 30 जून से ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। विद्यार्थियों को आवेदन के बाद 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन दस्तावेजों में त्रुटियों को ठीक करने का समय प्रदान किया जाएगा। इसमें उन्हें बैंक खाता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर खाते से लिंक करने, नाम और दस्तावेजों के रिकॉर्ड को सही करने का मौका मिलेगा। 15 अक्तूबर के बाद 31 तक स्कूल में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेजों को जांच के बाद भी छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, मुख्य मंत्री प्रोत्साहन योजना आदि छात्रवृत्तियां केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाती है ताकि उन्हें स्कूलों में पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्रवृत्तियों की राशि सीधा विद्यार्थियों के खातों में ऑनलाइन डाली जाती है। छात्रवृत्तियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना और आगामी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल प्रमुखों से विद्यार्थियों के सही दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें