फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त ग्राम सेवकों की जगह भरे जाएंगे 14 नए पद

Sun, 28 May 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिझड़ी और टौणीदेवी में हड़ताल पर बैठे 23 ग्राम रोजगार सेवकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें से बिझड़ी के 14 और टौणीदेवी के नौ ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। बाकायदा बिझड़ी में नए ग्राम रोजगार सेवक रखने को आवेदन भी मांगे जा चुके हैं।
विज्ञापन


टौणीदेवी में बाहर किए गए ग्राम रोजगार सेवक रविवार को भी हड़ताल पर बैठे रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति बिझड़ी एवं बीडीओ बिझड़ी बिलेंद्र सिंह ने कहा कि हड़ताल पर बैठे खंड के 14 ग्राम रोजगार सेवकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

इन सभी ग्राम रोजगार सेवकों को विभाग ने अनुशासनहीनता और काम न करने के चलते बर्खास्त किया है। इनके स्थान पर ग्राम रोजगार सेवकों के 14 नए पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांग लिए हैं। इच्छुक आवेदक 12 जून से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 18 साल निर्धारित की है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं की परीक्षा कम से कम दूसरी श्रेणी में पास होना या जमा दो कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। कंप्यूटर डाटा एंट्री में आवेदक दक्ष होना चाहिए।

इसके लिए आवेदक बिझड़ी खंड का निवासी होना चाहिए। इन पदों पर चुनेलोगों को पांच हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक बीडीओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

बीडीओ बिझड़ी बिलेंद्र सिंह का कहना है कि हड़ताल पर बैठे सभी ग्राम रोजगार सेवकों को बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह नए ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति की जाएगी। बीडीओ टौणीदेवी यशपाल सिंह का कहना है कि टौणीदेवी में नौ ग्राम रोजगार सेवकों को बाहर कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें