फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी में ग्राम रोजगार सेवक के लिए आवेदन 20 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड टौणीदेवी में मनरेगा के तहत ग्राम रोजगार सेवक का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी की ओर से 20 सितंबर तक सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी हरिचंद अत्री ने कहा कि आवेदक कम से कम दसवीं पास होना चाहिए और उसने मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम एक वर्ष का बेसिक कोर्स किया हो।
विज्ञापन


आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल या 40 फीसदी से अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र संलग्न किया जा सकता है। पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण विकास विभाग, जलागम परियोजना अथवा अन्य किसी उपक्रम या प्रोजेक्ट में कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र और स्थानीय विकास खंड का निवासी होने का प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें