फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों के लिए आवेदन 27 तक, 28 को होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की पांच पंचायतों में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों के लिए 28 मार्च को साक्षात्कार रखे गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीतराम धीमान ने बताया कि यह साक्षात्कार 28 मार्च सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी नागरिक नादौन के कार्यालय में होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इच्छुक महिला उम्मीदवार 27 मार्च शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर अपने दस्तावेज बाल विकास परियोजना के नादौन कार्यालय में जमा करवा सकतीं हैं। आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। धीमान ने बताया कि बढेड़ा पंचायत के बढेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र तथा किटपल पंचायत के किटपल-1 आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक-एक पद रिक्त है। जबकि, बढेड़ा पंचायत के बढेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र, चौडू़ पंचायत के जीहण आंगनबाड़ी केंद्र तथा गाहली पंचायत के नगैहरड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक-एक पद रिक्त है। इन्हीं पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें