फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन निर्माण से बंद रास्ते को खुलवाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट गांव के लोगों को घरों और खेतों में जाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एसडीएम नादौन, फोरलेन अधिकारियों को करवाया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड एक गांव कोट के बाशिंदों ने निर्माणाधीन फोरलेन के कारण बंद हुए खेतों को जाने वाले रास्ते को खुलवाने की गुहार लगाई है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी की अगुवाई में इस बारे में एसडीएम अपराजिता चंदेल को मांग पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। लोगों के आग्रह पर एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बुधवार को मौका का दौरा किया तथा लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों प्रीतम चंद, सुदर्शन कुमार, अंजू बाला, वीरेंद्र कुमार, विमला देवी, निक्की देवी, अरुणा कुमारी, रमेश चंद, प्रेमचंद, नीलम, गुलशन, अंजना, अश्विनी आदि ने कहा कि शहर के वार्ड एक में स्थित उनके गांव कोट में फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे उनके घरों और खेतों को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


यदि यह रास्ता बंद हो गया तो वह अपने खेतों में काम करने नहीं जा सकेंगे और यदि उन्हें अपने घरों तक भी पहुंचना होगा तो करीब एक किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि या तो इस क्षेत्र में उनके लिए अंडर पास बनाया जाए या फिर इस बंद रास्ते को खुलवाकर कोई अन्य व्यवस्था की जाए। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कहा कि उन्होंने मौका देखकर फोरलेन अधिकारियों के समक्ष इस मामले को रखा है। समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें