भुक्कड़ स्कूल में अपार आईडी बनाने के लिए आयोजित मेगा पीटीम में अभिभावकों को जानकारी देते शिक्ष
हमीरपुर। जिलेभर के 705 स्कूलों में प्रस्तावित दो दिवसीय मेगा पीटीएम अभियान के तहत अपार दिवस का समापन हो गया।
अपार दिवस के तहत दो दिनों तक स्कूलों में अभिभावकों को अपार (ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी का प्रयोग, महत्व और विद्यार्थी जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
सुबह 9:00 सेे दोपहर 3:00 बजे तक स्कूलों में अध्यापकों ने दूसरे दिन के लिए बची हुई कक्षाओं के विद्यार्थियों की आईडी बनाई। दो दिवसीय मेगा पीटीएम अभियान के लिए प्रथम दिन अपार आईडी के उद्देश्य और लक्ष्य योजना और तैयारियां, बातचीत को लेकर रूपरेख तैयार की गई थी।
अभियान के दूसरे दिन मेगा पीटीएम आयोजन के ढांचे, फीडबैक और अपार दिवस मानने के बारे में चर्चा की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में मेगा पीटीएम करवाई गई।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में भी मेगा अभिभावक-अध्यापक संवाद का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपार आईडी के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमन मलकानिया, अदिति और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद