भोटा (हमीरपुर)। कांगड़ा कृषि प्राथमिक सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने भोटा में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद अनुराग ठाकुर पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसका श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है।
रामचंद्र पठानिया ने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर झूठ की राजनीति कर चुनाव जीतते रहे हैं। उन्होंने सांसद से सवाल किया कि हमीरपुर में रेल सेवा शुरू करने को लेकर जनता को स्पष्ट जवाब दिया जाए।
उन्होंने कहा कि छह माह में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। साथ ही दावा किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भोटा दौरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भोटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने का मामला उठाया जाएगा। संवाद