फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे अनुराग ठाकुर

Fri, 14 Nov 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 14 व 15 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाली पद यात्राओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। जिला हमीरपुर के भाजपा महामंत्री अजय रिंटू और राजेश सहगल ने बताया कि अनुराग ठाकुर 14 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस से सुबह 08:30 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोलन जिले के बद्दी के साथ लगते कुरावाला जाएंगे। वहां वह 63वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। दोपहर 02:00 बजे ऊना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पद यात्रा में भाग लेंगे। शाम 04:15 बजे हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पद यात्रा में शामिल होंगे।
वहीं, शनिवार 15 नवंबर को प्रातः 09:00 बजे अनुराग ठाकुर जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा के डीएवी ग्रेयोह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 12:00 बजे भोरंज विधानसभा की पंजोत ग्राम पंचायत के गगहेड़ी गांव में सामुदायिक विश्राम गृह एवं पार्क का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 03:30 बजे अनुराग ठाकुर ऊना जिले की गगरेट विधानसभा के दौलतपुर में आयोजित पद यात्रा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें