नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अमलैहड़ में वीरवार को नशा मुक्ति पंचायत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर ने की।
उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम और पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए समस्त ग्रामीणों को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पंचायत तथा पुलिस विभाग का सहयोग करना होगा। इसके लिए पंचायत में एक कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो कि नशे के तस्करों पर नजर रखेगी। पंचायत में यदि कोई नशा करता हुआ या नशे का व्यापार करता हुआ पाया गया तो उसके परिवार को समस्त सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रदेश स्तर पर नशे को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है, जिसे सफल बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर उप प्रधान तिलक राज, वार्ड सदस्य सरोज देवी, मंजू बाला, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।