फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ने मिल्टन डिक को आईपीयू अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

Sun, 11 Oct 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिक को अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) का नया अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल संसदीय कूटनीति, लोकतंत्र और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ मिलकर कार्य करने को उत्सुक है।
तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वें अंतर-संसदीय संघ सम्मेलन के समापन दिवस पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आईपीयू के नए अध्यक्ष के चुनाव में मतदान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में विभिन्न देशों के संसदीय प्रतिनिधियों ने साझा वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और लोकतांत्रिक मूल्यों, पर्यावरणीय प्राथमिकताओं तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें