फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के एंटी फंगल इंजेक्शन एक्सपायर

Mon, 11 May 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना काल के दौरान खरीदे गए करीब 80 लाख रुपये के एंटी फंगल इंजेक्शन अब एक्सपायर हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में कॉलेज प्रशासन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा ये इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज को भेजे गए थे। उस समय आंखों में फंगल संक्रमण के मामलों के उपचार के लिए इनका उपयोग होना था।
हालांकि मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने के कारण अधिकांश इंजेक्शन उपयोग में नहीं आ सके और समय के साथ वे स्टोर में ही पड़े रहकर एक्सपायर हो गए। इसके अलावा, कॉलेज द्वारा उस दौरान ओपन मार्केट से भी करीब 10 लाख रुपये के अतिरिक्त इंजेक्शन खरीदे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब इन एक्सपायर दवाओं को नष्ट करने की अनुमति मांगे जाने से पहले ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग ने यह भी पूछा है कि इतनी बड़ी मात्रा में खरीद के बावजूद दवाओं का समय पर उपयोग क्यों नहीं हो सका और अतिरिक्त खरीद क्यों की गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कोविड काल में स्थिति गंभीर थी, इसलिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त व्यवस्था की थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें