फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के बाद एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत

विज्ञापन
हमीरपुर बस स्टैँड पर बसों के इंतजार में बैठे लोग। भीड़ बढ़ने से यहां कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ ही इस वायरस से मौत के आंकड़े भी बढ़ने लगे हैं। जिले में शनिवार को एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इससे तीन दिन पूर्व भी हमीरपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 259 पहुंच गया है। जबकि, जिले में सक्रिय मामलों की संख्या भी ढाई सौ से अधिक है।
विज्ञापन

शनिवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 17, जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में होने वाला इजाफा लोगों के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है। लोग कोरोना से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। बस स्टैंड, बाजार और होटल-ढाबों में रोजाना लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि शनिवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें