फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा चिट्टा मामले में एक और गिरफ्तारी, आज अदालत में किया जाएगा पेश

Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत सौर में 5.30 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों से पूछताछ के बाद एक और युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित निवासी डुग्घा कलां के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी विवेक कुमार और ललित कुमार, दोनों निवासी जिला मंडी, मोहित को चिट्टे की खेप देने आए थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों के बीच पहले भी नशीले पदार्थों के लेनदेन होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की जांच की, जिसमें मोहित के खाते में धनराशि के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस मोहित को रविवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं, शनिवार को विवेक और ललित को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने विवेक को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि ललित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि गत बुधवार सुबह पुलिस ने घुमारवीं से हमीरपुर आ रही एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 5.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। इस मामले में विवेक कुमार और ललित कुमार को मौके पर गिरफ्तार किया गया था।
एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें