फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में वार्षिक तकनीकी फेस्ट निंबस का आगाज

Sat, 12 Apr 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एनआईटी के टेक फेस्ट निंबस में विद्यार्थियों को संबांधित करते पदमश्री अजय ठाकुर। संस्थान।
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के तीन दिवसीय वार्षिक तकनीकी उत्सव निंबस 2025 का आगाज शुक्रवार को हुआ। पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अजय ठाकुर ने उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि छात्रों को प्रेरित किया। वार्षिक तकनीकी उत्सव का इस वर्ष का विषय प्रौद्योगिकी में नवाचार और जिज्ञासा रहा। मुख्यातिथि डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि आंतरिक सुंदरता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। हर इंसान ईश्वर की अनोखी और सर्वश्रेष्ठ रचना है, इसलिए दूसरों की सफलता देखकर कभी खुद को छोटा न समझें। ऐसे दोस्तों को चुनें जो आप में अच्छे मूल्य भरें। इसके बाद फेस्ट में रोबो डॉग इवेंट का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उसकी 360 डिग्री घूमने की क्षमता दिखाई गई। साथ ही ऑडिटोरियम के अंदर ड्रोन उड़ान की सटीकता का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

तकनीकी गतिविधियों के प्रभारी डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि निंबस 2025 हमारे छात्रों की तकनीकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रमाण है। हर आयोजन युवाओं को चुनौतियों का सामना करने, प्रेरित होने और भविष्य के समाधान बनाने के लिए तैयार करता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अशोक कुमार ने कहा निंबस केवल तकनीक का उत्सव नहीं है यह नेतृत्व, संवाद, और जीवन कौशल को भी बढ़ावा देता है। रजिस्ट्रार अर्चना ननोटी ने कहा कि निंबस जैसे उत्सव एनआईटी हमीरपुर की जीवंत शैक्षणिक संस्कृति का प्रतीक हैं। ऑटो-एक्सपो, ओपन एग्ज़ीबिशन और विभागीय प्रदर्शनी ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। जहां इंटरएक्टिव मॉडल, भविष्य की झलक दिखाते प्रोटोटाइप और जानकारियों से भरपूर डिस्प्ले देखने को मिले। यह प्रदर्शनियां शाम 4 बजे से रात 8 या 9 बजे तक चलीं और विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों की अत्याधुनिक रचनात्मकता को दर्शाती रहीं। दूसरे दिन विभिन्न नवाचार के मॉडल विद्यार्थियों की ओर से पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें