राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला ने वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया। समारोह के बल्ह बिहाल पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्ण चंद चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मां तुझे सलाम..., तुम समय की रेत पर..., सुनो गौर से दुनिया वालो..., नीरू चाली घूमदी..., राधा तेरी चुनरी..., फुलकारी, गिद्दा और पहाड़ी नाटी रोहड़ूू जाणा मेरी अमिए पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
मुख्यातिथि कृष्ण चंद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। अभी से बच्चों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति को कड़ा संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की।
साथ ही स्कूल की विभिन्न गतिविधियों और पढ़ाई में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जगदेव सिंह जंबाल, एसएमसी अध्यक्ष संजय शर्मा, रविंद्र सिंह कृष्ण, चंद बाबू राम उषा देवी, संतोष कुमारी, नीलम देवी, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।