आदर्श पब्लिक स्कूल हमीरपुर का वार्षिक समारोह शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक एसएल शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने गानों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के विद्यार्थियों ने कजरा मोहब्बत वाला, मेरा नाम चुन चुन चुन, प्रेम रत्न धन पायो आदि गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक राहुल शर्मा, प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा के अलावा अभिभावकों ने भी भाग लिया। जमा एक और जमा दो के छात्रों ने नाटक और पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी।
प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उसके बाद खेलकूद, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा ने कहा कि बच्चों को हर गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने मेधावी छात्रों को इनाम मिलने पर बधाई दी।