फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा लगा गोरिये... पर लूटी वाहवाही

Sat, 23 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कैसा लगा गोरिये पहाड़ा दा बसणा..., नीरू चली घुमदी..., नीलू बिंदू दो सखियां..., सुनो गौर से... आदि गानों पर विद्यार्थियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य बीके शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

मुख्यातिथि को स्कूल में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद मुख्यातिथि ने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यातिथि ने शालिनी सोनी, मंजू, सन्नी शर्मा, अंकुश भारद्वाज, मनीषा देवी, राहुल, वर्षा, सौरभ, अनु कुमारी, वैशाली धीमान, सुमन शर्मा, नेहा, शशिकांत, रजनीश, सुमन, विशाल शर्मा को आदि सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर छात्रों को 3100 रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें