फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्रां दा ना चलदा... पर झूमे

Thu, 07 Jan 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गलोड़ (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश मॉडल स्कूल गलोड़ लहड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में लहड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान कमलजीत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक सुनील कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल मीना कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

सन्नी-सन्नी आज दिन है सन्नी-सन्नी..., बेटियां बोझ नहीं है पापा, बदतमीज दिल बदतमीज दिल माने न माने न..., रोहड़ू जाणा मेरी अमिये..., मित्रां दा ना चलदा आदि गानों पर प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि कमलजीत ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


2015 में नवोदय के लिए तीन चयनित बच्चों शुभम चौहान, सिमरन कौशल और आदित्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेधावी बच्चों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।

इसमें दीक्षा, प्रिया, अभिषेक, सिमरन, गौरव, शिवानी, ईशा, आशीष, निखिल, सौरव, कविता, काव्य, कृष, अभय, आदित्य, हरित, शिवांग, रुचि, शिवम, लविश, गरिम, ध्रुवम आदि शामिल रहे। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सुनील कुमार, रीना, मीना, कमलेश, सीमा, नीलम, पूर्व प्रधान पन्याली प्रोमिला कुमारी, पूर्व वार्ड पंच सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें