हमीरपुर पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। स्थानीय हमीरपुर पब्लिक स्कूल में 18वां वार्षिक समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी कर्नल जयचंद कंवर ने की। प्रधानाचार्य घनश्याम, नीलम कंवर, उप प्रधानाचार्य विजय ठाकुर एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्रा सिया ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे अशोका सदन तथा द्वितीय स्थान पर रहे रमन सदन को भी सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान छात्रों ने भंगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य घूमर, पुलवामा हमले पर नाटक के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया। छात्रों ने नशा निवारण विषय पर नृत्य कर नशे के खिलाफ जागरूक किया। छात्रों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां..., ऐ वतन आबाद रहे तू आदि गानों पर देशभक्ति की अलख जगाई। वहीं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण आदि पर प्रस्तुतियां दीं। वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।