फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू जाणा मेरी आमिए... पर झूमे छात्र

Sat, 06 Feb 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर ने वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्यातिथि केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया रहे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य बाल स्कूल हमीरपुर राजेंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युुग में बच्चों को हर तरह से सुदृढ़ करने के प्रयास अध्यापकों और अभिभावकों को करने चाहिए। छात्रों को खेल के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही, उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रोहडू़ जाना मेरी आमिये, हुस्न पहाड़ों का, भेड़ा तेरियां हो सहित कई पहाड़ी गानों पर शानदार नृत्य किया। छात्रों ने पंजाबी गिद्दा और हिंदी गानों पर भी डांस किया। मुख्यातिथि ने छात्रों को पुरस्कृत  किया।
विज्ञापन


मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान और जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रेणु कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें