फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सचिव बनने पर अंकज का जोरदार स्वागत

Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
NSUI - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शिमला से नादौन कॉलेज पहुंचने पर एनएसयूआई के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव अंकज धीमान और युवा कांग्रेस अध्यक्ष डिंपल कटोच, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुक्रांत भाटिया का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष डिंपल कटोच ने अंकज धीमान को एनएसयूआई का प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी। उन्होंने ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश के एनएसयूआई के डेलिगेटों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई मिल कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे और 2017 के विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे।

कटोच ने कहा कि संगठन और सरकार में अच्छा तालमेल है जिससे प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू के प्रयासों से नादौन क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला महासचिव अमन, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय कुमार, विकास कुमार, शिवानी ठाकुर, नितिन अंगारिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें