फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पशु मित्र भर्ती... 42 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा

Sun, 19 Apr 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कंज्याण हेलीपैड मैदान में पशु मित्र भर्ती के दौरान दौड़ लगातीं महिला अभ्यर्थी। स्रोत : जागरूक प
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा शनिवार को कंज्याण स्थित हेलीपैड मैदान में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा तथा पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पशु मित्र पद के लिए कुल 86 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। इनमें 59 पुरुष अभ्यर्थियों में से 28 और 27 महिला अभ्यर्थियों में से 14 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस प्रकार कुल 42 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए। सभी चयनित अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस दौरान पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सक भोरंज विपिन रांगड़ा, पशु चिकित्सक समीरपुर डॉ. नीरज कटोच, पशु चिकित्सक पट्टा डॉ. अशोक रांगड़ा, पशु चिकित्सक डेरा परोल डॉ. मनीष कुमार सहित विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें