हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक में सदस्यों को संबोधित करते पदाधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अर्थशास्त्र के प्रवक्ता अनिल कुमार शर्मा को प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हमीरपुर जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। जिला इकाई की बैठक शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव रहा। पूर्व प्रधान तेज सिंह के प्रधानाचार्य बनने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। जिसके चलते शनिवार को अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया। इस दौरान राज्य महासचिव संजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अप्रैल 2016 से नियमित लेक्चरर स्कूल न्यू को 12090 एंड 7200 का पे स्केल देने की मांग की गई। संघ ने मांग की है कि अक्तूबर 1998 के बाद नियुक्त सभी प्रवक्ताओं को 4-9-14 का लाभ दिया जाए। सभी कर्मचारियों को नया वेतनमान देने की भी मांग संघ ने की। मीटिंग में तेज सिंह, डॉ. राजगीर, शिशू पाल, डॉ. विनोद चोपड़ा, महासचिव गौतम सिंह राणा, डॉ. सुरेश कुमार, बालकृष्ण, विजय कुमार, बहादुर सिंह, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अरुण कुमार व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।