फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदारन में सरकारी भूमि से काट दिए खैर के पेड़

विज्ञापन
बदारन में वनकाटुओं ने काटे खैर के पेड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
धनेटा (नादौन)। ग्राम पंचायत बदारन के टंग गांव में सरकारी भूमि से खैर के पेड़ काटे गए हैं। ग्रामीण ने जब सरकारी भूमि से पेड़ कटे हुए पाए तो इसकी शिकायत वन विभाग के कर्मचारी को दी। वनरक्षक ने निशानदेही करवाने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बदारन के टंग गांव में सरकारी भूमि से करीब आठ खैर के पेड़ काटे गए हैं। वन काटुओं ने इनमें से कुछ पेड़ों को जड़ से उखाड़ने के लिए भी भूमि खोदी है। ग्रामीण अशोक कुमार आजाद ने बताया कि शनिवार सुबह वह भ्रमण पर गए थे। जहां सरकारी भूमि से खैर के पेड़ कटे हुए देखे। कई पेड़ों को मिट्टी खोदकर जड़ से ही उखाड़ दिया गया था। उन्होंने इसकी सूचना वन रक्षक को दी। डीएफओ एलसी बंदना ने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में सूचना नहीं मिली है। इस बारे में पता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें