फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में 36,929 महिलाओं की अनीमिया जांच

Sun, 28 Sep 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
42,856 लोगों की टीबी जांच, 2682 बच्चों को दी खुराक, 516 निक्षय मित्र बने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में शुरू किए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लोगों की सेहत को जांचा जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत महिलाओं की एचबी, शुगर, टीबी और कैंसर की स्क्रीनिंग हो रही है। स्कूल स्तर पर भी बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 8676 पुरुषों और 43,904 महिलाओं की जांच की गई। इसमें उच्च रक्तचाप/ शुगर के 6521 पुरुषों और 39431 महिलाओं की जांच की गई। इनमें 3763 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। करीब 36,929 महिलाओं की अनीमिया की जांच की गई। 5381 पुरुषों और 36,179 महिलाओं की कैंसर जांच और 2681 बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी गई। लगभग 42,856 लोगों की टीबी की जांच की गई तथा 516 निक्षय मित्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि यह अभियान दो अक्तूबर तक जारी रहेगा। लोगों का काफी रुझान इसमें दिख रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी नौकरी व पेशेवर लोगों से अनुरोध किया है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें