दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार के दिन मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 23,38,626 रुपये चढ़ावे के रूप में और 8,91,810 रुपये दान के रूप में चढ़े।
इस प्रकार कुल 32,30,436 रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। वहीं, बहुमूल्य धातुओं में मंदिर में सोना 15 ग्राम 140 मिलीग्राम, चांदी 139 ग्राम 520 मिलीग्राम, विदेशी मुद्राओं यूएसए के 135 डॉलर, कनाडा के 680, यूएई दिहराम 100, यूरो 170, आस्टेलिया के 230 डालर, सऊदी अरब रियाल 10 विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए।
श्रद्धालुओं की ओर से 81 बकरे बाबा को अर्पित किए गए, जिनकी न्यास द्वारा खुली बोली लगाकर 2,40,100 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए। यह जानकारी मंदिर न्यास अध्यक्ष व एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने दी। संवाद