फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पर्ची काउंटर की एक कर्मचारी छुट्टी पर, मरीजों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज तो दूर पर्ची बनवाने के लिए ही लग गए चार घंटे नी
विज्ञापन


एक ही महिला कर्मचारी ने बनाईं पर्चियां, सुबह ही उमड़ी भीड़

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नहीं हो रहा पर्ची काउंटर की समस्या का हल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सरकार और कॉलेज प्रशासन के ढुलमुल रवैये का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। यहां पर दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ती जा रही है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। वीरवार को भी पर्ची काउंटर पर एक महिला कर्मचारी छुट्टी पर थीं। इससे यहां पर एक ही कर्मचारी पर्ची बनाने के लिए तैनात थीं। ऐसे में यहां पर तीन से चार घंटे महज पर्ची बनाने के लिए मरीजों के लग रहे थे। अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बना तो दिया है लेकिन यहां पर सुविधाएं कम ही मिल रही हैं। जहां पर पांच डाटा एंट्री ऑपरेटरों की आवश्यकता है वहां पर दो डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन



एक कर्मचारी छुट्टी पर जा रहा है तो महज एक ही कर्मचारी कार्य कर रहा है, जिससे यहां पर पर्ची बनवाना ही आफत बना हुआ है। इलाज तक पहुंचना तो बाद की बात है। पर्ची बनाने के लिए मरीजों में दिनभर होड़ मची रहती है। वीरवार को भी मरीज खासे परेशान हुए। एक व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उनका 10 वर्षीय बच्चा बहुत बीमार था। उसे आपातकाल में ले गए, जहां उसे नहीं देखा गया और कहा कि ओपीडी में जाकर चेक करवाइए। ओपीडी में जाने से पहले पर्ची काउंटर पर गए तो यहां पर इतनी भीड़ थी कि तीन से चार घंटे लगे। इतनी देर में बच्चे की तबीयत और खराब हो गई लेकिन यहां पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अस्पताल के गेट के बाहर तक कतारें लगी हुई थीं। इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉ. अजय ने कहा कि यहां पर कर्मचारी छुट्टी पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें