फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू को बाढ़ से बचाएगी 11 करोड़ की सुरक्षा दीवार

Thu, 01 Oct 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। कस्बा जाहू के औद्योगिक क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को व्यापार मंडल जाहू की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पहले बाढ़ संभावित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। सुरक्षा दीवार के लिए दो करोड़ रुपये की पहली किस्त विभाग को मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि जाहू में कुश्ती के लिए मिनी स्टेडियम बनाने की भी योजना है। पुराने पुल को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दोनों ओर बने फुटपाथ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल राहगीरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
पुराने बाजार में नालियों के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे और इसका टेंडर हो चुका है। जाहू बाईपास के पास पार्क और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डे में पुराने शौचालय की जगह आधुनिक शौचालय बनाया जाएगा। पेवर ब्लॉक और अन्य विकास कार्यों के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान राजन कपिल ने विधायक का टोपी और शाल पहनाकर स्वागत किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बनयाल, पंचायत प्रधान चमन लाल सहित व्यापारी और दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें