फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूंपल में अमूल कंपनी का दुग्ध प्लांट एक साल में होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के किसानों के लिए भूंपल पंचायत के रिट गांव में 16 कनाल भूमि पर अमूल कंपनी का मिल्क फूड प्रोसेसिंग प्लांट लग रहा है। इसके लगने से जहां 34 युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों को स्वरोजगार मिलेगा। इससे किसानों की आर्थिकी में सुधार आएगा। एक साल के भीतर यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



जिला हमीरपुर में यह पहला उद्योग होगा, जिसमें डेयरी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस उद्योग को लगाने के लिए अमूल कंपनी को वर्ष 2021 में स्वीकृति मिल गई थी। कंपनी का नाम हिमसुता एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड रखा गया है। इस प्लांट को स्टेट मिशन फूड प्रोसेसिंग के तहत स्वीकृति मिली है। संस्था को इस प्लांट के लगाने पर 33 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस उद्योग को स्थापित करने के बैंक ने 11 करोड़ 87 लाख 42 हजार रुपये का लोन स्वीकृत किया है। भूंपल में उद्योग को स्थापित करने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। इसके वर्ष 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। उद्योग के स्थापित होने से प्रदेश के निचले जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, हमीरपुर और सोलन के किसानों को लाभ मिलेगा। उद्योग को दूध बेचने पर इन जिलों के लोगों को प्रति किलो दूध के बढ़े हुए दाम मिलेंगे। जहां किसानों से दूसरे उद्योग 36 से 50 रुपये प्रति किलो दूध खरीद रहे हैं वहीं अमूल कंपनी किसानों से 60 से 80 रुपये प्रति किलो दूध खरीद सकेगी। यह दाम दूध की गुणवत्ता पर आधारित रहेंगे। उद्योग में दूध, दही, पनीर, मक्खन और आइसक्रीम उत्पाद तैयार किए जाएंगे। प्लांट में 11 कुशल और 15 अकुशल और बाकी आईटी प्रोफेशनल भर्ती किए जाने हैं।

बाक्स



जिला उद्योग विभाग प्रबंधक अंकुश धीमान ने बताया कि जिला हमीरपुर के भूंपल के रिट में अमूल कंपनी मिल्क प्लांट स्थापित कर रही है। इससे प्रदेश के युवाओं की तकदीर बदलने की उम्मीद जताई जा सकती है। इस पर 11.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे किसान जहां स्वरोजगार से जुड़ेंगे, वहीं 34 युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें