फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चालक की तेजरफ्तारी से अनियंत्रित हुई बस, 24 सवारियों की सांसें अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जाहू भोटा सड़क पर अग्घार में चालक की लापरवाही और तेजरफ्तारी के कारण सरकारी बस अनियंत्रित होकर अस्पताल की सुरक्षा दीवार से जा टकराई। हादसे के समय बस में 24 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सफर कर रही सवारियों की सांसें अटक गईं। हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं लगी है। हादसे के वक्त यह आशंका जताई जा रही थी कि ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अग्घार के पास वीरवार सुबह घुमारवीं से अमृतसर वाया जाहू, लदरौर, भोटा, ऊना जाने वाली एचआरटीसी की बस लदरौर से भोटा की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक सुरक्षा दीवार से टकरा गई। सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र अग्घार की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजुला ने कहा कि यह घटना सुबह 9:30 के बीच हुई। जब यह घटना घटी उस समय जोर की आवाज हुई और जब बाहर देखा तो स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार टूटी हुई थी और साथ में बस के अगले पहिये नाली में फंस गए थे। शायद इसी वजह से बस आगे नहीं जा पाई अन्यथा बस स्वास्थ्य केंद्र के अंदर पहुंच जाती। घटना स्थल पर भोटा चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंचे और छानबीन की। ग्राम पंचायत अग्घार के उपप्रधान अनिल कुमार भी मौजूद रहे। बस घुमारवीं से अमृतसर जा रही थी। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के जेटीओ और इंस्पेक्टर ने दुर्घटनाग्रस्त बस का निरीक्षण किया। जांच में खुलासा हुआ कि बस का ब्रेक फेल नहीं हुआ था बल्कि बस को तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।


कोट
एचआरटीसी डिपो बिलासपुर के आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि बस चालक पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच में हादसे का कारण तेजरफ्तारी और लापरवाही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें