फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अमृतसर, जांलधर, पठानकोट-कटरा बस रूट स्थगित

Sat, 10 May 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई की बौखलाहट में पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट सहित अन्य क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के मध्यनजर एचआरटीसी हमीरपुर मंडल की ओर से एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पंजाब की ओर जाने वाले रूटों को बंद कर दिया है। इसी बीच एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के 12 से पंद्रह रूट प्रभावित हुए हैं, जिसमें छह रूट हमीरपुर डिपो के हैं। अमृतसर, जांलधर, पठानकोट-कटरा के रूट को फिलहाल स्थगित कर बस सेवा को बंद कर दिया गया है। वहीं रात को कटरा जाने वाली एचआरटीसी बसों को जसूर में रोक दिया था।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत बिलासपुर यूनिट से दो रूट शिमला-कटरा के चलते हैं, उन्हें जसूर तक चलाया जा रहा है। वहीं अवाहदेवी-कटरा बस को जसूर तक चलाया गया। अमृतसर के लिए बिलासपुर डिपो से दो रूट पर बसें जाती हैं, उन्हें बंद किया है। हमीरपुर डिपो से दो रूट अमृतसर चलते हैं, उन्हें बंद किया है। जालंधर के दो रूट हमीरपुर डिपो से चलते हैं, उन्हें भी बंद किया है। वहीं ऊना डिपो के तीन रूट अमृतसर के लिए चलते हैं, उनमें दो रूटों को होशियारपुर तक चलाया गया है। एक रूट अमृतसर के लिए चलता है, उसे बंद किया है। देहरा डिपो के तीन रूट अमृतसर के लिए चलते हैं, उन्हें बंद किया है। वहीं स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर के लिए जाने वाली बसों को बंद किया गया है। कुछ बसों को होशियारपुर और जसूर तक चलाया जा रहा है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के 12 से 15 रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें