अंबुजा कंपनी वन विभाग से चीड़ की पत्तियां खरीदेगी। वन महकमे की कंपनी अधिकारियों से इस बारे में बातचीत हुई है। कंपनी 165 रुपये पति क्विंटल के हिसाब से चीड़ की पत्तियों की खरीदारी करेगी। कंपनी चीड़ की पत्तियां एकत्रित करने वाले व्यक्ति को प्रति क्विंटल 165 रुपये प्रदान करेगी।
पिछले साल अंबुजा कंपनी ने सात टन चीड़ की पत्तियां जिला के वन क्षेत्र से खरीदी थीं। वन विभाग की मानें तो अंबुजा कंपनी पिछले कुछ वर्षों से लगातार चीड़ की पत्तियां की खरीदारी कर रही है। कंपनी चीड़ की पत्तियां एकत्रित करने वाले व्यक्ति को रुपये प्रदान करती है। चीड़ की पत्तियां से जहां कंपनी अपने प्रोडक्ट्स तैयार करेगी।
वहीं, वनों में आगजनी की घटनाएं कम होने की संभावना रहती है। अधिकतर आग सूखी चीड़ की पत्तियां की वजह से फैलती है। पत्तियां की खरीद से आगजनी की घटनाएं भी कम होंगी। वन विभाग की माने तो गर्मियां शुरू होने से पहले जंगलों से चीड़ की पत्तियां हटाने के लिए कंपनी से बात की जाएगी।
दो माह तक वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
गर्मियों को फायर सीजन मानते हुए वन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 15 अप्रैल से लेकर 15 जून तक कर्मचारी निरंतर अपनी ड्यूटी देंगे। साथ ही, वन विभाग जंगलों में फायर वाचर भी तैनात करेगा ताकि वनों को आगजनी से बचाया जा सके। पिछली बार आगजनी की घटनाओं में वन विभाग को 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। वन विभाग ने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क स्थापित किया है ताकि आग की घटना पर काबू पाया जा सके।
अंबुजा कंपनी चीड़ की पत्तियां खरीदेगी। पिछले कुछ सालों से कंपनी चीड़ की पत्तियां खरीद रही है। पत्तियां एकत्रित करने वाले व्यक्ति को 165 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रुपये देती है। फायर सीजन में विभाग के कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा।
- आरसी गोमा, डीएफओ, हमीरपुर