फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसात में बस्सी–तताहर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग बने खतरा

Sat, 08 Aug 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी से तताहर सड़क पर जमा हुआ पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर तक 11 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान बनाए गए तीन वैकल्पिक मार्ग बरसात में खतरनाक साबित हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है।
विज्ञापन

डली के पास सीर खड्ड पर बनी वैकल्पिक सड़क बारिश के दौरान पानी में डूब जाती है। पानी की निकासी के लिए केवल एक पाइप होने से अधिक बारिश में खड्ड का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगता है, जिससे मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
कक्कड़ और फगलोट के पास लींड़ी क्षेत्र तथा नगरोटा खड्ड बाजार में चैंथ खड्ड के पास बनी वैकल्पिक सड़क की हालत भी खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने और बरसाती पानी के कारण छोटे वाहनों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीनों स्थानों पर नए पुलों का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश से काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कक्कड़ पंचायत प्रधान जुल्मी शर्मा, विजय कुमार, सुरेंद्र जरियाल, अरनव जमवाल, आशा देवी और शशिकांत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा वैकल्पिक मार्गों को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

कोट:
पुलों का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन बारिश के कारण बाधा आ रही है। क्षतिग्रस्त वैकल्पिक मार्गों की समय-समय पर मरम्मत की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों पर अत्यंत धीमी गति और सावधानी से वाहन चलाएं। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग भरेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें