फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिना एनओसी विवादित भूमि पर बिजली मीटर लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। बिजली सब डिवीजन बड़सर के अंतर्गत सलौणी सब स्टेशन के मक्कड़ गांव में बिना एनओसी मुस्तरीका भूमि पर बिजली बोर्ड की ओर से नियमों को दरकिनार करके मीटर लगाने का मामला सामने आया है। मक्कड़ गांव के आशीष कुमार और रेखा देवी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व सहायक अभियंता बिजली बोर्ड को दी शिकायत में यह आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नियमानुसार विवादित मुस्तरीका भूमि पर बिना अन्य हिस्सेदारों की एनओसी के बिजली मीटर नहीं लगाया जा सकता है। एक वर्ष पूर्व 2022 में बोर्ड ने यह मीटर ग्राम सुधार सभा और पंचायत से जारी पत्र के आधार पर लगा दिया था। जिसका खुलासा आरटीआई में हुआ। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर रेखा देवी ने बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों को यह शिकायत भेजी और बोर्ड ने सात जून तक मीटर लगवाने वाली पार्टी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा।
रेखा देवी, आशीष कुमार, रणजीत सिंह व उनकी माता ने कहा कि ग्राम सुधार सभा से जारी किया गया पत्र जाली है, इसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उधर बिजली डिवीजन बड़सर के सहायक अभियंता रमेश चंद ने कहा कि जब मीटर लगाया गया था तब विभागीय औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। अधिशासी अभियंता सुनील भाटिया ने कहा कि मामला अभी उनके ध्यान में लाया गया है। एसडीओ से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी और अगर कोई अनियमितता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें