फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के आसपास फोटोस्टेट के नाम पर मनमाने दाम वसूलने के आरोप

Sun, 20 Sep 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ईसीजी रूम के बाहर चस्पा फोटो कॉपी करवाने के निर्देश। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों के लिए ईसीजी समेत अन्य जांच करवाना ही काफी नहीं है, अब पर्ची की फोटो कॉपी भी करवानी पड़ रही है। मरीजों का सवाल है कि जब उन्हें मूल रसीद दी जा रही है तो उसकी फोटो कॉपी क्यों मांगी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, ईसीजी के दौरान शरीर पर लगाए जाने वाले जैल को साफ करने के लिए रूई तक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है। मरीजों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के आसपास फोटोस्टेट के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
मुख्यालय के बाजार में जहां एक तरफा फोटोस्टेट के दो और दोनों तरफ के चार रुपये लिए जा रहे हैं, वहीं मेडिकल कॉलेज के आसपास दुकानों में एक तरफा फोटोस्टेट के तीन से पांच और दो तरफा के छह से दस रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार जांच से संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी करवाने पहुंचते हैं। मरीजों का कहना है कि ओवरचार्जिंग पर निगरानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है।
इस संबंध में मरीज गोपाल कपूर ने बताया कि उन्होंने ईसीजी के लिए 35 रुपये की रसीद कटवाई थी। इसके बावजूद रसीद की फोटो कॉपी मांगी गई, जबकि मूल रसीद उनके पास थी। मजबूरी में मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में फोटो कॉपी करवानी पड़ी, जहां दोनों तरफ से फोटोस्टेट के दस रुपये लिए गए।
उनका कहना है कि ईसीजी का काम निजी फर्म को सौंपा गया है, लेकिन जांच के बाद शरीर पर लगे जैल को साफ करने के लिए रूई तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों से ली जा रही फीस और उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, भोरंज निवासी अजय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बाहर दुकान में पेज के दोनों तरफ से फोटोस्टेट के दस रुपये लिए गए। उनके अनुसार ब्लड टेस्ट, एक्सरे समेत कई जांचों के लिए पर्ची की फोटो कॉपी मांगी जाती है।
मरीजों ने मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास फोटोस्टेट के निर्धारित दाम प्रदर्शित करने और ओवरचार्जिंग पर निगरानी की प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

कोट
समस्या ध्यान में आई है। ईसीजी के लिए फोटो कॉपी लिए जाने की शिकायत मिली है। मामले में नियमों के तहत कदम उठाकर सुधार किया जाएगा। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें