फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोशल मीडिया पर पंचायत को बदनाम करने का आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Tue, 27 Oct 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा की प्रधान अंजना ठाकुर ने एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को पुलिस थाना सुजानपुर पहुंचकर थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत में प्रधान ने बताया कि पंचायत में हाल ही में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान एक स्थानीय युवती ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी थी।
आरोप है कि संबंधित व्यक्ति आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है, जिससे पंचायत की छवि प्रभावित हो रही है। प्रधान अंजना ठाकुर ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी बलबीर ठाकुर ने बताया कि मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें