फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास लग्जरी गाड़ियां

Sun, 10 Mar 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गत दिनों हुई बड़ी चोरी की घटनाओं के मामलों में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन और तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर लंज क्षेत्र में दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
विज्ञापन

आरोपी अभी तक पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर आगे गहन छानबीन की जा रही है। आरोपियों के पास महंगी गाड़ियां भी हैं। आज तक कई घटनाओं को अंजाम देने के बावजूद यह कभी पकड़ में नहीं आए थे। नादौन पुलिस के प्रयासों से तीन आरोपी पकड़े गए हैं। अभी तक इस मामले में चोरी का अधिकतर सामान बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस उम्मीद जता रही है कि शीघ्र ही चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने जिला कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में जाकर छानबीन की है।बता दें कि पुलिस थाना नादौन के तहत भरमोटी पंचायत में पिछले दिनों हुई चोरी के दो मामलों में संलिप्त तीन आरोपियों को अदालत ने वीरवार को पांच की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड मिलते ही पुलिस ने चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उधर, डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें