फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में आज और कल सभी लोकल रूट बंद

विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर पर खड़ी बसें। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को घर से बाहर सोच-समझ कर निकलें। पांच दिन के कार्यदिवस के चलते शनिवार और रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम सभी लोकल रूटों को बंद रखेगा। जिला में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के कोरोना के चलते पहले ही 80 रूट चल रहे थे, जोकि अब दो दिन बंद रहेंगे। एचआरटीसी महज लंबी दूरी के रूटों पर ही सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर भी दो दिन 30 फीसदी रूटों पर ही बसें चलाएंगे। शनिवार और रविवार को बहुत कम रूटों पर बसें होने के चलते खासकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खासी परेशानी होगी। होटल, ढाबों, किराना, दवाई की दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, जिला प्रशासन ने रविवार को आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इधर, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान विजय ठाकुर ने कहा कि कोरोना और सरकार के 50 फीसदी यात्रियों को बैठाने के आदेशों के कारण निजी बस ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसके चलते शनिवार और रविवार को निजी बस ऑपरेटर 30 फीसदी रूटों पर ही सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि लोकल रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। जबकि लंबे रूट की बसें पहले की तरह चलेंगी।
विज्ञापन

बाक्स:
इन लंबे रूटों पर चलेंगी बसें
हमीरपुर-चंडीगढ़ सुबह 4.45 बजे
हमीरपुर-चंडीगढ़ सुबह 6.20 बजे
हमीरपुर-चंडीगढ़ सुबह 6.40 बजे
हमीरपुर-चंडीगढ़ सुबह 7.30 बजे
हमीरपुर-चंडीगढ़ सुबह 9.00 बजे
हमीरपुर-चंडीगढ़ सुबह 11.00 बजे
हमीरपुर-दिल्ली शाम 5.20 बजे
हमीरपुर-दिल्ली शाम 6.30 बजे
हमीरपुर-दिल्ली शाम 7.30 बजे
हमीरपुर-हरिद्वार दोपहर 12.40 बजे
हमीरपुर-हरिद्वार शाम 5.10 बजे
हमीरपुर-होशियारपुर सुबह 5.50 बजे
हमीरपुर-होशियारपुर सुबह 8.15 बजे
हमीरपुर-अमृतसर सुबह 10.30 बजे
हमीरपुर-लुधियाना सुबह 11.00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें