फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों को एक समान मिले महंगाई भत्ता : हीर

Mon, 27 Apr 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने मांग की है कि सभी कर्मचारियों को एक समान महंगाई भत्ता मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरें अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

इसमें न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को केंद्र के अनुरूप 58 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जो अब बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। राज्य सरकार की पुरानी पेंशन योजना के कर्मचारियों को वर्तमान में महज 45 फीसदी महंगाई भत्ता ही मिल रहा है।
केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत अफसर भी केंद्र की तर्ज पर डीए ले रहे हैं, जबकि बिजली बोर्ड भी इसका अनुसरण कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के सारे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 60 फीसदी की दर से मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई का असर राज्य और केंद्र सरकार दोनों कर्मचारी वर्गों पर समान रूप से पड़ता है, इसलिए राज्य सरकार सबको एक समान महंगाई भत्ता देने की लिखित अधिसूचना जल्द जारी करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें