हमीरपुर। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में वीरवार को एक से 19 साल तक के 1,21,896 बच्चों को एल्बेंडाजोल एवं विटामिन-ए की गोली खिलाई गई। इनमें एक से पांच साल के 25,876 और छह से 19 साल के 95,980 बच्चे शामिल रहे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक से 19 साल के 1,21,934 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। छूटे 38 बच्चों एवं युवाओं को 28 अगस्त को कृमिनाशक दवा दी जाएगी।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा वर्करों के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभाई। एक से दो वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली पीसकर पानी में घोलकर दी गई। वहीं, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर दी गई।
इसी प्रकार तीन से 19 साल के बच्चों को यह टेबलेट चबाकर खाने के लिए दी गई। बच्चे के पेट में कृमि होने पर उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है और वह अनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। दवा खिलाने से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है। कृमि मुक्ति से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कृमि मुक्ति से बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार होता है।
कोट
जिले में 1,21,896 बच्चों को एल्बेंडाजोल एवं विटामिन-ए की गोली खिलाई गई है। मात्र 38 बच्चे छूटे हैं, इन्हें 28 अगस्त को दवा पिलाई
जाएगी। -प्रवीण चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरठयाण में मुख्य शिक्षक कंचन ठाकुर व विवेक कुमार की देखरेख में आशा कार्
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरठयाण में मुख्य शिक्षक कंचन ठाकुर व विवेक कुमार की देखरेख में आशा कार्