फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अजेश दोबारा बने टीजीटी कला संघ नादौन के प्रधान

Sat, 30 Aug 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ नादौन और गलोड़ खंड की संयुक्त कार्यकारिणी का गठन पूर्ण हुआ। संघ के जिला पर्यवेक्षक संजय वर्मा और निरीक्षक अजय कुमार ने सर्वसम्मति से नामित कार्यकारिणी की घोषणा की है।
लगातार दूसरी बार अजेश पाल को प्रधान, सतीश कुमार को उपप्रधान, रजनीश कौशल को संगठन सचिव, कमलजीत बड़ोगा को प्रबंधन सचिव, विजय कुमार को संयुक्त सचिव, प्रदीप कुमार को सलाहकार, मुकेश कुमार को समन्वयक, अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

महिला विंग में सुनीता कौशल को प्रधान, अर्पणा ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान, सोनिया शर्मा को उपप्रधान, रीना कुमारी को सचिव, संजो देवी को सहसचिव, पम्मी देवी को सचिव, संतोष कुमारी को लेखाकार, नीता देवी को मीडिया सचिव, अमिता को अतिरिक्त सचिव और सरिता रानी को विधि सलाहकार चुना गया है।
विज्ञापन

टीजीटी कला संघ सुजानपुर इकाई में शिवानी भोनाल को प्रधान, जमीत सिंह को उपप्रधान, अंजना धीमान को सचिव, अनिता कुमारी को कोषाध्यक्ष, सुनिंदा को सहसचिव और सुनीता देवी को मीडिया सचिव चुना गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और महासचिव विजय हीर ने चयनित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर संघ जिलास्तरीय चुनाव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें