फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अजय रिंटू दूसरी बार बने महामंत्री, विनोद ठाकुर जिला प्रवक्ता

Tue, 05 Aug 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला भाजपाक की बैठक में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ता। पार्टी।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा की गई। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित भाजपा जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तथा सह-पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर उपस्थित रहे। इस कार्यकारिणी में चार से पांच पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है जबकि अधिकतर पदाधिकारी नए हैं। कुछ पदाधिकारी ऐसे हैं, जिनके दायित्व बदले हैं और कुछ को मंडी से जिला में प्रमोट किया गया है। अजय रिंटू को दोबारा महामंत्री बनाया गया है जबकि जिला सचिव रहे विनोद ठाकुर को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप, प्यारे लाल शर्मा, देशराज शर्मा, अनिल ठाकुर और रघुवीर सिंह को पार्टी में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गशा। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मंच से नवनियुक्त कार्यसमिति सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि लैंगिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए कुल 66 नियुक्त सदस्यों में से 23 महिलाएं हैं, जिन्हें जिला इकाई में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा, सामाजिक समता भी सुनिश्चित की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति के सदस्यों को 12 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के चार सदस्य बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम में हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजिंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी और उर्मिल ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


ये चुने गए पदाधिकारी
राजकुमारी ठाकुर, संजीव शर्मा, सुमन चौहान, जगन कटोच, चमन ठाकुर, और विपिन अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजय रिंटू और राजेश सहगल को महामंत्री बनाया गया। कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, सचिव सुरेंद्र मिन्हास, प्रोमिला कुमारी, रीमा धीमान, मंजीत सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह और सीमा कुमारी, कार्यालय सचिव होशियार सिंह, मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल को बनाया गया। जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर, प्रमुख आईटी संयोजक अभिषेक दत्त, आईटी सह-संयोजक अश्विनी कुमार, सोशल मीडिया संयोजक रजित भारतीय और सोशल मीडिया सह-संयोजक रजत कुमार को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यसमिति में 44 सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें