हमीरपुर। जिला कृषि विभाग के पास खरीफ की फसलों और चारे का बीज में समुचित मात्रा में उपलब्ध है। शीघ्र ही किसानों को कृषि विभाग के बिक्री केंद्रों और सहकारी समितियों के माध्यम से इसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को खरीफ सीजन में लगाए जाने वाले चारे वाली फसलों के हाइब्रिड बीज जैसे चरी, बाजरा व खाद्य फसलों जैसे मक्का, धान इत्यादि के अलग-अलग किस्मों के हाइब्रिड बीज अनुदान पर दिए जाएंगे। जिले में अनुमानित लगभग 1,785 क्विंटल मक्की, 12 क्विंटल धान, 3,000 क्विंटल चरी तथा 1,105 क्विंटल बाजरा का हाइब्रिड और उच्च गुणवत्तायुक्त बीज अनुदानित दरों पर वितरित किया जाएगा।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि चरी के बीज पर 2,500 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरे और मक्के के बीज पर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त चरी की 5 किलो की थैली का विक्रय मूल्य 145 रुपये, मक्की की 5 किलो की थैली का विक्रय मूल्य सिंगल क्रास 305 रुपये और डबल क्रास 220 रुपये तथा बाजरे की डेढ़ किलो थैली का विक्रय मूल्य 65 रुपये निर्धारित किया गया है। मक्के के चार किलो के बीज की थैली सिंगल क्रास 244 और डबल क्रास 176 रुपये तय किया गया है।
उन्होंने कहा कि बीजों की उपलब्धता व बिर्जाइ संबंधित जानकारी के लिए किसान अपने ब्लॉक के विषयवाद् विशेषज्ञ तथा निकटतम कृषि विक्रय केंद्रों में तैनात कृषि अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। विषयवाद् विशेषज्ञों के संपर्क नंबर इस प्रकार से हैं:-
1. विषयवाद विशेषज्ञ, हमीरपुर - 9418132380
2. विषयवाद विशेषज्ञ, नादौन - 7018705483
3. विषयवाद विशेषज्ञ, बमसन - 9816045244
4. विषयवाद विशेषज्ञ, सुजानपुर -7018555457
5. विषयवाद विशेषज्ञ, भोरंज - 7018496354
6. विषयवाद विशेषज्ञ, बिझड़ी -9816350423
इसके अतिरिक्त कृषि विभाग की ओर से पूर्व में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से कृषि कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया है।