फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज भाजपा की बैठक में महामारी के दौरान राहत कार्यों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
भोरंज भाजपा की बैठक में महामारी के दौरान राहत कार्यों पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्च? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक वीडियो कांफ्रेंस से हुई। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और भोरंज मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर ने सभी बूथ अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का स्वागत किया। इस अवसर पर देशराज शर्मा ने बूथ अध्यक्षों और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किए कार्य का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 1100 प्रवासी परिवारों को राशन किट उपलब्ध करवा दिए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र में 48 हजार के लगभग मास्क महिला मोर्चा के सहयोग से बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष मुख्यमंत्री राहत कोष में 13 लाख 35 हजार 50 जमा हो चुके हैं। लगभग 5000 लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर लिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल सभी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनें और अपने पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ अध्यक्ष वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक कर उन्हें बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश प्रेषित करें। इस अवसर पर मंडल महामंत्री चमन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में 88 लोगों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें