फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो महीने से बंद कृषि विक्रय केंद्र, किसान महंगे बीज खरीदने को मजबूर

Fri, 24 Apr 2026 12:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कृषि विभाग हमीरपुर के तहत कोहली स्थित कृषि विक्रय केंद्र भिड़ा के दरवाजे पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। कृषि विभाग के तहत कोहली स्थित कृषि विक्रय केंद्र भिड़ा दो महीनों से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर ताला लटकने से किसान सब्सिडी पर मिलने वाले बीजों से वंचित हैं और उन्हें बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र में फरवरी माह में तैनात कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. कमल शर्मा के एडीओ पद पर पदोन्नत होने के बाद यहां किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई, जिसके चलते विक्रय केंद्र बंद पड़ा है। इससे विभाग की आय का स्रोत भी प्रभावित हुआ है।
ग्राम पंचायत धलोट, धरोग, बरोहा व डूग्घा के किसान राजकुमार, मुनीष, पवन, विजय, देशराज, प्रकाश और जोगिंद्र आदि ने बताया कि घिया, लौकी, मटर, टमाटर, गोभी और शिमला मिर्च आदि के बीज अब उन्हें बाजार से खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से मांग की है कि जब तक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होती, तब तक किसी अन्य केंद्र से कर्मचारी को सप्ताह में तीन दिन यहां तैनात किया जाए या आउटसोर्स कर्मचारी रखा जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक हमीरपुर डीडी शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और अगले दो-तीन दिनों में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें