फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती...150 युवाओं ने पास किया फिजिकल टेस्ट

Thu, 23 Jan 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के छठे दिन बुधवार को विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न ट्रेड में लिखित परीक्षा पास करने वाले कुल 450 अभ्यर्थी भर्ती ग्राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि बुधवार को 450 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया है।
वहीं, 150 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़, अन्य फिजिकल टेस्टों जैसे-पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि को पास किया। ग्राउंड टेस्ट में अग्निवीर क्लर्क, टेक्नीकल, स्टोर कीपर टेक्नीकल और अग्निवीर ट्रेडमेन के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया।
सुबह 3:00 बजे से ही भर्ती स्थल के बाहर युवाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। देरशाम तक ग्राउंड टेस्ट की औपचारिकताएं चलती रहीं। भर्ती का वीरवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ग्रांउड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों के मेडिकल टेस्ट की औपचारिकताओं के वीरवार को पूरा होते ही भर्ती संपन्न हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें