फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयु के आधार पर वर्गीकरण से पेंशनरों का उत्पीड़न : तारा

Tue, 13 Jan 2026 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर की बैठक आयोजित
विज्ञापन

मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से परेशान हो रहे पेंशनर

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान तारा चंद शर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन और सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार पर चिंता जताई।
तारा चंद शर्मा ने बताया कि जनवरी महीने की 12 तारीख हो गई है। अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई है। सरकार अब आयु के आधार पर वर्गीकरण कर पेंशन दे रही है। उन्होंने बताया कि सभी पेंशनरों की जरूरतें होती हैं। आयु के आधार पर वर्गीकरण कर पेंशनरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार को सभी पेंशनरों को एक नजर से देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल बिलों का भुगतान कई वर्षों से नहीं किया गया है। इस कारण पेंशनरों को जीवनरक्षक दवाइयां लेने में दिक्कतें आ रही हैं। पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि लोहड़ी के अवसर पर पेंशन जारी की जाए। पेंशन जारी होने पर पेंशनर भी खुशी से लोहड़ी पर्व मना पाएंगे। इस अवसर पर कमलेश कुमार, देवराज, बलराज, राजकुमार, प्रेम कुमार, मोती लाल, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें