फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नादौन में चरस के साथ पकड़ा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत हमीरपुर एनएच पर गगाल गांव के पास पुलिस ने एक बाइक सवार से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पेट्रोल पंप के पास थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस ने एक नाका लगाया था। इसी दौरान नादौन की तरफ से आ रहे बाइक सवार को जब निरीक्षण के लिए रोका गया तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कड़ी मेहनत कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जब बाइक की तलाशी ली तो उसमें रखी 39.40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मनप्रीत निवासी कुठार गांव के तौर पर हुई। हमीरपुर में नए साले के नौ दिन के भीतर पुलिस ने पांच लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले
भोरंज पुलिस थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने 8 जनवरी की शाम जाहू में मंडी के गांव भांबला रहने वाले अनिल कुमार (34) निवासी से 5.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इससे पहले पुलिस ने बिझड़ी निवासी विशाल कुमार को 3.69 ग्राम चिट्टे के साथ 6 जनवरी को गिरफ्तार किया। जबकि उससे पहले 4 जनवरी को पुलिस ने हमीरपुर के अणु कलां में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो युवकों से 71 ग्राम चरस और 39 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वहीं, एक्साइज विभाग ने टौणीदेवी में 150 पेटी अंग्रेजी शराब बिना परमिट के बरामद की थी। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिसके चलते हर दूसरे दिन नशेड़ी खेप के साथ पकड़े जा रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नादौन में पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें